Sunday, February 28, 2021

Coronavirus Vaccination India: पीएम मोदी ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, टीका लगवाने के बाद क्या बोले?

पीएम मोदी ने आज दिल्ली AIIMS में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। वैक्सीन लगवाने के साथ ही पीएम मोदी ने सभी लोगों से भारत को कोरोनावायरस मुक्त करने में योगदान देने की अपील भी किया। PM मोदी ने कहा, 'यह उल्लेखनीय है कि हमारे डॉक्टर्स और साइंटिस्ट ने बहुत कम समय में कोरोनावायरस के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत करने का काम किया है। मैं उन सभी लोगों से व्यक्ति लगवाने का अनुरोध करता हूं, जो इसके योग्य हैं। आइए साथ मिलकर हम भारत को कोरोनावायरस मुक्त करने में योगदान दें।' आपको बता दें कि देश में आज से कोरोनावायरस वैक्सीनेशन का दूसरा चरण शुरू हो गया है। अब 60 साल से ज्यादा उम्र के लोग और अन्य बीमारियों से पीड़ित 45 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोग वैक्सीन ले सकेंगे। सरकार ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। खास बात यह है कि इस बार सरकारी के साथ-साथ निजी अस्पतालों में भी टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। निजी अस्पतालों में कोरोनावायरस वैक्सीन के एक डोज की कीमत केंद्र सरकार ने अधिकतम 250 रुपये तय की है। सरकारी अस्पतालों में वैक्सीन पहले की तरह फ्री रहेगी।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/2ZZgYE3

No comments:

Post a Comment

WBCHSE semester system under review: Will West Bengal bring back annual Class 11 and 12 exams?

The West Bengal Council of Higher Secondary Education (WBCHSE) is reviewing concerns surrounding the four-semester examination system for Cl...