Monday, May 31, 2021

पटना के इस गांव में हिरण को कुलांचे मारते देख लोग हुए खुश, तभी कुत्तों के झुंड ने किया हमला, फिर...

हनुमतेश्वर दयाल, नौबतपुर: पटना से सटे नौबतपुर के शहर रामपुर गांव में सुबह-सुबह खेतों पर टहलने निकले ग्रामीणों ने खेत में हिरण को कुलांचे मारते देखा तो खुश हो गए। लेकिन तभी इस हिरण पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। लेकिन इसी दौरान गांववालों ने कुत्तों के झुंड को लाठी डंडे से खदेड़ दिया और हिरण को बचाकर गांव में ले आए। इस बीच किसी ने गांव के बधार में हिरण के होने की सूचना नौबतपुर थाने को दे दी। पुलिस ने वन विभाग के अधिकारियों को खबर दे बुलवा लिया। तबतक पुलिस भी बधार में पहुंच चुकी थी। इधर कुछ ही देर बाद वन विभाग के लोग भी आ पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद हिरन को वन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया। इस बीच वन विभाग के अधिकारियों ने शहर रामपुर वासियों को हिरण को बचाने के लिए शुक्रिया भी कहा।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3fC48nU

No comments:

Post a Comment

MP Police SI Recruitment 2026 notification out for 504 posts: Check dates, eligibility and physical standards

MP Police SI Recruitment 2026: The MPESB has released the MP Police Subedar and Sub-Inspector Recruitment 2026 notification for 504 posts. O...