Monday, November 29, 2021

साइबेरियन पक्षियों की खूबसूरती से गुलजार हुए वाराणसी के गंगा घाट, देखें वीडियो

सात समंदर पार कर आने वाले ‘आकाशीय मेहमानों’ ने वाराणसी में डेरा डाल दिया है। लगभग एक महीने की लम्बी यात्रा कर यहां पहुंचे साइबेरियन पक्षियों के चलते गंगा तटों का नजारा बदल गया है। एक ओर जहां खुशनुमा मौसम के कारण गंगा की सैर करने वाले सैलानियों में खुशी का माहौल है वहीं विदेशी मेहमानों की मौजूदगी घाटों के सौंदर्य को और खूबसूरत बना रहे हैं।साइबेरिया से आने वाले इन पक्षियों की एक बड़ी संख्या आज कल गंगा की लहरों पर तैरते दिख रही है। हर साल आने वाले इन मेहमानों से जहां पर्यटकों में खुशी देखने को मिल रही है, वहीं विदेशी सैलानियों और फोटोग्रॉफी के शौकीन लोगों के लिए इन पक्षियों की मौजूदगी खास बन गई है। सर्दियों के मौसम में वाराणसी में इन पक्षियों की कई प्रजातियां देखने को मिल जाती है। इस दौरान करीब 3 महीने तक साइबेरियन पक्षी यहां प्रवास करते हैं और गर्मियों की शुरुआत के वक्त वापस एक लंबी उड़ान के बाद अपने देश लौटते हैं।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3FQkS5c

No comments:

Post a Comment

MP Police SI Recruitment 2026 notification out for 504 posts: Check dates, eligibility and physical standards

MP Police SI Recruitment 2026: The MPESB has released the MP Police Subedar and Sub-Inspector Recruitment 2026 notification for 504 posts. O...