Wednesday, December 29, 2021

BJP की जन विश्वास यात्रा लेकर काशी पहुंचे स्‍वतंत्र देव स‍िंह, कहा- योगी जी ने गुंडागर्दी को जड़ से उखाड़ दिया

यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी की अगुवाई में जन विश्वास यात्रा चल रही है। बुधवार को यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंची। इस दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने जन विश्वास यात्रा के बहाने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा क‍ि योगी सरकार ने गुंडागर्दी को जड़ से उखाड़ दिया है। भ्रष्टाचार के मामले में एक रुपये का भी आरोप बीजेपी पर कोई नहीं लगा सकता। जनता के विश्वास से 300 प्लस सीट जीतकर एक बार फ‍िर से सरकार बनाएंगे।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Election 2022) की तैयारी शुरू हो चुकी है। 403 सीटों वाली 18वीं विधानसभा के लिए ये चुनाव फरवरी से अप्रैल के बीच हो सकते हैं। 17वीं विधानसभा का कार्यकाल (UP Assembly ) 15 मई तक है. 17वीं विधानसभा के लिए 403 सीटों पर चुनाव 11 फरवरी से 8 मार्च 2017 तक 7 चरणों में हुए थे। इनमें लगभग 61 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 63 प्रतिशत से ज्यादा महिलाएं थीं, जबकि पुरुषों का प्रतिशत करीब 60 फीसदी रहा। चुनाव में बीजेपी ने 312 सीटें जीतकर पहली बार यूपी विधानसभा (Uttar Pradesh Vidhansabha) में तीन चौथाई बहुमत हासिल किया।

वहीं, अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की अगुवाई में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और कांग्रेस (Congress) गठबंधन 54 सीटें जीत सका। इसके अलावा प्रदेश में कई बार मुख्यमंत्री रह चुकीं मायावती (Mayawati) की बीएसपी (Bahujan Samaj Party ) 19 सीटों पर सिमट गई। इस बार सीधा मुकाबला समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और भाजपा (Bhartiya Janata Party) के बीच है। भाजपा योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के चेहरे को आगे कर चुनाव लड़ रही है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3FRKmPO

No comments:

Post a Comment

MP Police SI Recruitment 2026 notification out for 504 posts: Check dates, eligibility and physical standards

MP Police SI Recruitment 2026: The MPESB has released the MP Police Subedar and Sub-Inspector Recruitment 2026 notification for 504 posts. O...