Thursday, January 27, 2022

Delni-NCR Weather : सुबह-सुबह खिली धूप ने ठंड से दी राहत, नोएडा-दिल्‍ली के मौसम का हाल देखिए

नई दिल्‍ली : कई दिनों बाद राजधानी और आसपास के लोगों को धूप नसीब हुई। सुबह-सुबह खिली धूप ने गर्मी का अहसास भी दिलाया। हालांकि ठंडी हवाओं की वजह से कुछ जगहों पर शीतलहर (Cold Wave In Delhi-NCR) का असर बना हुआ है। अब अगले एक हफ्ते तक दिन में धूप खिलेगी, लेकिन ठंडी हवाओं का प्रकोप बना रहेगा। वहीं, सुबह शाम ठिठुरन का अहसास बना रहेगा।

दिल्‍ली का मौसम कैसा रहेगा?
दिल्‍ली में शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय हल्का कोहरा रह सकता है। अधिकतम तापमन 19 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री पर रह सकता है। वहीं, फरवरी के शुरूआत में भी सुबह शाम ठिठुरन वाली ठंड बनी रहेगी। न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री के आसपास रहेगा। वहीं, अधिकम तापमन 20 से 21 डिग्री के आसपास बना रहेगा।

स्काईमेट के अनुसार अब तक दिन के दौरान कड़ाके की ठंड रही। कई दिन तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम रहा। अब जनवरी के बाकी दिनों में और फरवरी के पहले कुछ दिनों में भी दिन में बेहतर मौसम की उम्मीद कर सकते हैं। अधिकतम तापमान 19 से 20 डिग्री तक जा सकता है। हवा चलने की संभावना है, जिस कारण सर्दी का प्रभाव बना रहेगा। पहाड़ों की बर्फीली हवाएं दिल्ली में आती रहेंगी। हालांकि न्यूनतम तापमान में अधिक गिरावट की उम्मीद नहीं है, लेकिन यह 4-5 डिग्री के आसपास जा सकता है। मध्यम हवाएं ठंड को बढ़ाएगी और अगले हफ्ते के लिए ज्यादा ठंड का अहसास हो सकता है। 2 और 3 फरवरी को दिल्ली और आसपास में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। तेज हवाओं की वजह से लंबे समय तक घना कोहरा बने रहने की उम्मीद नहीं है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/32CAGuf

No comments:

Post a Comment

MP Police SI Recruitment 2026 notification out for 504 posts: Check dates, eligibility and physical standards

MP Police SI Recruitment 2026: The MPESB has released the MP Police Subedar and Sub-Inspector Recruitment 2026 notification for 504 posts. O...