Friday, January 28, 2022

UP Chunav: सपा पूर्व विधायक ने मंच से सुनाया शिव तांडव स्रोत, बीजेपी नेताओं को दी दोहराने की चुनौती, देखें वीड‍ियो

यूपी चुनाव का शंखनाद हो चुका है। ऐसे में नेताओं पर वार-पलटवार का स‍िलस‍िला भी तेज हो गया है। इस बीच सपा के पूर्व विधायक अनूप सांडा (Anoop Sanda) का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो बीजेपी पर निशाना साधते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में उन्होंने शिव तांडव सुनाया है और बीजेपी के नेताओं को उसे दोहराने की चुनौती दी है। अनूप सांडा ने कहा क‍ि हम विवेकानंद को मानने वाले, गांधी को मानने वाले ह‍िंदू हैं। हम सावरकर और नाथूराम गोडसे को मानने वाले हिंदू नहीं हैं।

7 चरणों में होगा मतदान
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार 14 जनवरी से नामांकन शुरू कर देंगे। उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले चरण का चुनाव होगा। कुल मिलाकर उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में चुनाव होगा। उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 03 मार्च और 07 मार्च को विधानसभा चुनाव होंगे। इसके बाद 10 मार्च को चुनाव परिणाम आएंगे।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Election 2022) की तारीख घोषित हो चुकी है। 403 सीटों वाली 18वीं विधानसभा के लिए 7 चरण में चुनाव होंगे। 17वीं विधानसभा का कार्यकाल (UP Assembly ) 15 मई तक है. 17वीं विधानसभा के लिए 403 सीटों पर चुनाव 11 फरवरी से 8 मार्च 2017 तक 7 चरणों में हुए थे। इनमें लगभग 61 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 63 प्रतिशत से ज्यादा महिलाएं थीं, जबकि पुरुषों का प्रतिशत करीब 60 फीसदी रहा। चुनाव में बीजेपी ने 312 सीटें जीतकर पहली बार यूपी विधानसभा (Uttar Pradesh Vidhansabha) में तीन चौथाई बहुमत हासिल किया।

वहीं, अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की अगुवाई में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और कांग्रेस (Congress) गठबंधन 54 सीटें जीत सका। इसके अलावा प्रदेश में कई बार मुख्यमंत्री रह चुकीं मायावती (Mayawati) की बीएसपी (Bahujan Samaj Party ) 19 सीटों पर सिमट गई। इस बार सीधा मुकाबला समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और भाजपा (Bhartiya Janata Party) के बीच है। भाजपा योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के चेहरे को आगे कर चुनाव लड़ रही है।a




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://navbharattimes.indiatimes.com/video/news/former-sp-mla-narrated-shiv-tandav-challenged-bjp-leaders-to-repeat-watch-video/videoshow/89170852.cms

No comments:

Post a Comment

MP Police SI Recruitment 2026 notification out for 504 posts: Check dates, eligibility and physical standards

MP Police SI Recruitment 2026: The MPESB has released the MP Police Subedar and Sub-Inspector Recruitment 2026 notification for 504 posts. O...