Friday, January 28, 2022

Weird Laws In The World: कहीं अंडरवियर सुखाने पर जेल तो कहीं कबूतरों को खाना खिलाना गैरकानूनी! इन देशों में अजीबोगरीब कानून

दुनिया में कई देश ऐसे हैं जिनके कानून जानकर काफी हैरानी होती है। कभी-कभी ऐसे कानून सुनने में बेहद मजाकिया भी लगते हैं, लेकिन ये एकदस सच हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही कानूनों के बारे में बताने वाले हैं, जिनके बारे में सुनकर या तो आपको हंसी आएगी या फिर हैरानी भी हो सकती है।

अंडरवियर सुखाने पर हो सकती है जेल
अमेरिका के मिनीसोटा में एक ही डोरी पर महिलाओं और पुरुषों के अंडरवियर सुखाने पर जेल की सजा का प्रावधान है। इस कानून के बारे में सुनकर आपको अजीब जरूर लगेगा लेकिन यह सच है, यहां रहने वाले लोगों को इस कानून को फॉलो करना होता है।

विक्स का इस्तेमाल करना जापान में है बैन
एलर्जी या साइनस की दवाएं जिनमें स्यूडोए-फ़ेड्रिन और कोडीन मौजूद है, उनका इस्तेमाल करना जापान में बैन है और यहां का ऐसा कानून है कि इन चीजों को देश में नहीं लाया जाना चाहिए।

सड़कों पर कबूतरों को खाना खिलाना गैरकानूनी
सैन फ्रांसिस्को की सड़कों पर कबूतरों को खाना खिलाना गैरकानूनी है। ये शहर पक्षियों को बीमारी फैलाने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए जिम्मेदार ठहरता है। अगर आप शहर में कबूतरों को खाना खिलाते हुए पकड़े जाते हैं तो आपको भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है। यहां तक कि नागरिकों को भी कबूतर को खाना खिलाने वाले की सूचना पुलिस को देने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

अमेरिका के इन राज्यों में होर्डिंग पर बैन
चार अमेरिकी राज्यों ने होर्डिंग पर प्रतिबंध लगा रखा है क्योंकि वे अपनी प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखना चाहते हैं। इससे उनका कहना है कि होर्डिंग न लगाने से पर्यटक उनके राज्य में आने के लिए आकर्षित होंगे।

डेनमार्क में पब्लिक में चेहरे को पूरी तरह से ढकना अवैध
2018 में, देश की संसद ने ऐसे कानून को भी मंजूरी दे रखी है कि पब्लिक में ऐसे चेहरे को ढकने वाले कपड़े पहनना अवैध है। उन्होंने कहा कि इस बैन से सार्वजनिक सुरक्षा और एकीकरण को बढ़ावा मिलेगा।

श्रीलंका में बुद्ध के साथ सेल्फी लेना गैरकानूनी
श्रीलंका में बौद्ध प्रतिमाओं और कलाकृतियों के साथ दुर्व्यवहार पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। बुद्ध की ओर पीठ करके सेल्फी नहीं लेनी चाहिए क्योंकि यह यहां अपमानजनक माना जाता है। एक फ्रेंच पर्यटकों को इस सेक्शन में रखा गया था, क्योंकि वो बुद्ध को किस करते हुए फोटो खिंचवा रहे थे।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://navbharattimes.indiatimes.com/video/news/weird-laws-around-the-world-you-must-know-if-you-are-planning-to-settle-or-travelling-abroad/videoshow/89174150.cms

No comments:

Post a Comment

Bihar Kushal Yuva scheme extended till 2031: Check benefits, eligibility and key details

Bihar's Kushal Yuva Programme will continue for five more years. The government has allocated significant funds for the upcoming financi...