Wednesday, July 27, 2022

MP School Children With Umbrella: एमपी में सरकारी स्कूल का हाल, बारिश के बाद छाता लगाकर पढ़ते हैं बच्चे

सिवनी: एमपी के सिवनी जिले का एक वीडियो सरकारी स्कूलों में व्यवस्था की पोल खोल दी है। आदिवासी विकासखंड घंसौर के खैरीकलां गांव स्कूल के अंदर छाता लगाकर बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। इस स्कूल में बारिश के बाद छत से पानी टपकने लगता है। छात्रों के सामने मजबूरी यह है कि बारिश में वह पढ़ाई के लिए कहां जाएं। ऐसे में छात्रों ने जुगाड़ निकाला है। छाता लगाकर क्लास में पढ़ाई के लिए बैठ जाते हैं।


स्कूल के अंदर का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। इसके बाद विपक्ष ने शिवराज सरकार पर निशाना साधा है। स्थानीय अधिकारियों ने भरोसा दिया है कि विद्यालय के निर्माण के लिए पत्र लिखा गया है। वहीं, सालों से इस गांव के छात्र इसी हालत में पढ़ाई के लिए मजबूर है। स्कूली बच्चों ने बताया है कि एक दिन बारिश होने के बाद कई दिनों तक स्कूल में पानी रिसता है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/U2u7NvQ

No comments:

Post a Comment

WBCHSE semester system under review: Will West Bengal bring back annual Class 11 and 12 exams?

The West Bengal Council of Higher Secondary Education (WBCHSE) is reviewing concerns surrounding the four-semester examination system for Cl...