Wednesday, July 27, 2022

PFI को लेकर बिहार पुलिस अलर्ट, DGP एसके सिंघल ने दरभंगा में 3 जिलों के SP के साथ की बैठक

दरभंगा: पटना के फुलवारीशरीफ में आतंकी गतिविधियों के खुलासे के बाद बिहार पुलिस अलर्ट पर है। खास तौर पर इसके तार दरभंगा और मिथिला से जुड़े होने को लेकर विशेष चौकसी बरती जा रही है। इसी को लेकर बिहार के डीजीपी एसके सिंघल ने बुधवार की शाम दरभंगा में एक बैठक की। इस बैठक में दरभंगा एसएसपी, समस्तीपुर एसपी और मधुबनी एसएसपी के साथ तीनों जिलों के सीनियर पुलिस ऑफिसर शामिल हुए।

दरभंगा में डीजीपी एसके सिंघल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि फुलवारीशरीफ का यह जो मुद्दा है, वह बहुत ही संवेदनशील है। इसके भीतर देश की बहुत सी जांच एजेंसियां काम कर रही हैं। इसके अंदर सूचनाओं का अभी संकलन किया जा रहा है। बहुत सी जो सूचनाएं देश और देश के बाहर से मिली हैं, उन पर काम चल रहा है। इस मामले में दो एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिन पर अएनआईए जांच कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि इंटेलिजेंस एजेंसियां समय-समय पर जो सूचनाएं देती हैं, उसको लेकर जिलों में अलर्ट जारी किया जाता है। उसी को लेकर दरभंगा में यह बैठक की गई है।

बता दें कि फुलवारीशरीफ में आतंकी साजिश का खुलासा होने के बाद गिरफ्तार पीएफआई के संदिग्धों से जो इनपुट मिला था, उसके तहत कुल 26 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई थी, जिनमें 3 दरभंगा के रहनेवाले थे। इनमें से एक नुरूद्दीन जंगी को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया था। जबकि मो. मुस्तिकिन और मो. सनाउल्लाह की तलाश अब भी जारी है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/Lq3lIW5

No comments:

Post a Comment

WBCHSE semester system under review: Will West Bengal bring back annual Class 11 and 12 exams?

The West Bengal Council of Higher Secondary Education (WBCHSE) is reviewing concerns surrounding the four-semester examination system for Cl...