Saturday, April 2, 2022

UP Anti Romeo Squad News: नवरात्रि के साथ यूपी में एंटी रोमिया स्क्वॉड फिर ऐक्टिव, योगी ने दिए तैनाती के निर्देश

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दूसरी बार सीएम बनते ही अपनी सरकार के 100 दिन के एजेंडे को लेकर ऐक्शन में आ गए हैं। योगी ने शुक्रवार को 100 दिनों की कार्ययोजना को लेकर गृह विभाग के आला अफसरों के साथ बैठक की और प्रदेश में एक बार फिर से एंटी रोमियो स्क्वॉड को एक्टिवेट करने के निर्देश दिए। नवरात्रि के पहले दिन यानी आज से ही इस दस्ते को तैनात करने का आदेश दिया गया है। छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए सभी स्कूलों और कॉलेजों के बाहर एंटी रोमियो दस्ता तैनात रहेगा। ये दस्ता सुनिश्चित करेगा कि महिलाओं के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ या कोई भी दूसरी हरकत ना होने पाए। अगर कोई ऐसा करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने बाजारों और भीड़ वाले इलाकों में शाम के वक्त पुलिस टीम को फुट पेट्रोलिंग करने का निर्देश भी दिया है। साथ ही उन्होंने 10 अप्रैल से शुरू होने जा रहे 'मिशन शक्ति' की तैयारियों को भी वक्त से पूरा करने के निर्देश दिए।

चलता रहेगा 'बाबा का बुलडोजर'
मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरक्षा और सुशासन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगा। उनकी अवैध संपत्तियों को ढहाने और जब्त करने की कार्रवाई आगे भी जारी रखने के निर्देश दिए। इस दौरान ये ध्यान रखा जाए कि किसी निर्दोष के खिलाफ ऐसी कार्रवाई ना हो।

टॉप 10 अपराधियों को चिन्हित करने के निर्देश
सीएम योगी ने पुलिस अफसरों कहा कि थाना और जनपद स्तर पर टॉप-10 अपराधियों को चिह्नित किया जाए और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उनके खिलाफ चार्जशीट के संबंध में समीक्षा की जाए और 'उ.प्र. गैंगस्टर एवं गुंडा एक्ट' के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सीएम ने नवरात्रि को ध्यान में रखते हुए निर्देश दिया कि प्रदेश के सभी आस्था केंद्रों और महत्वपूर्ण स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर किये जाए।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/b9zFq1j

ये है भोपाल मेरी जान! एक SMS, रेलवे स्टेशन पर लोगों की भीड़... बच्ची की मां बोली- कभी नहीं भूल सकती

भोपाल : 'ट्रेन में नवजात को ऑक्सीजन की जरूरत ( Newborn baby needs oxygen in train ) है...', आधी रात को यह मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल होता है और लोग नन्ही सी जान को बचाने के लिए भोपाल रेलवे स्टेशन ( Bhopal Railway Station ) के लिए दौड़ पड़ते हैं। डॉक्टर, एनजीओ, रेलवे अधिकारी और कई नागरिक अपने-अपने स्तर पर मदद के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर ( oxygen cylinder ) लेकर रेलवे स्टेशन पहुंच जाते हैं।

दरअसल, 26 दिन पहले पैदा हुए बच्ची को दिल की बीमारी है। उसके परिजन गुरुवार की रात नागरपुर से दिल्ली जा रहे थे। ऑक्सीजन सपोर्ट पर वह परिजनों के साथ दिल्ली जा रही थी। लेकिन देर रात बच्ची का सिलेंडर अचानक फेल हो जाता है। इसके बाद परिजन परेशान हो जाते हैं और चलती ट्रेन से मदद के लिए मैसेज करते हैं। देखते ही देखते मैसेज वायरल हो जाता है। वायरल मैसेज भोपाल पहुंच जाता है।

मैसेज में क्या था ?
वायरल मैसेज में लिखा होता है कि 26 दिन की बच्ची को दिल की बीमारी है और उसे हमलोग दिल्ली लेकर जा रहे हैं। रास्ते में सिलेंडर फेल हो गया है। उसे ऑक्सीजन की तुरंत जरुरत है। अगला स्टेशन भोपाल है। ये मैसेज वायरल होते ही भोपाल स्टेशन पर मदद के लिए लोगों की कतार लग जाती है। मदद के लिए कई हाथ पहले से तैयार थे।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/Xdnf3RU

Rewa News : शराब दुकान को लेकर बवाल, विधायक-ठेकेदार आमने-सामने, धरने पर बैठे MLA केपी त्रिपाठी

रीवा : राजधानी भोपाल में शराब की दुकान में घुसकर उमा भारती (uma bharti openly against shivraj singh) के द्वारा बोतल फोड़ने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि नया मामला अब रीवा से सामने आया है। यहां पर बीजेपी विधायक ( bjp mla kp tripathi against Sharab shop ) नें शराब दुकान में घुसकर ना तोड़फोड़ की बल्कि दुकान में मौजूद कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट भी की। इस पूरी घटना में एक कर्मचारी को गंभीर चोट आई है जबकि अन्य घायल हुए हैं। सभी घायलों को रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/evfJqoh

Friday, April 1, 2022

Ladakh MP Speech: वोटिंग अनिवार्य करने का समर्थन करते हुए लद्दाख सांसद ने क्यों किया 370 का जिक्र, देखिए

लद्दाख के बीजेपी सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल (Ladakh MP Jamyang Tsering Namgyal) ने शुक्रवार को लोकसभा में वोटिंग अनिवार्य किए जाने संबंधी प्राइवेट बिल (Compulsory Voting Bill) पर चर्चा के दौरान कहा कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 (Article 370) हटने के बाद वहां लोकतंत्र मजबूत हुआ है। उन्होंने अपनी बात के समर्थन में पिछले कुछ सालों के आंकड़े गिनवाए और कहा कि कश्मीर में वोटिंग प्रतिशत 370 हटने के बाद बढ़ा है। नामग्याल ने वोटिंग अनिवार्य किए जाने का पुरजोर समर्थन किया।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/kWDN9AS

Kota News : IFS अधिकारी को थप्पड़ जड़ने वाले पूर्व MLA भवानी सिंह राजावत की पुलिस ने यूं बताई 'औकात'

कोटा : वसुंधरा सरकार में संसदीय सचिव रहे बीजेपी नेता और पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत ( EX MLA Bhawani Singh Rajawat ) शुक्रवार को कोटा सेंट्रल जेल में बंद हो गए। बीजेपी नेता राजावत ने गुरुवार को कोटा वन मंडल के उपवन संरक्षक व आईएफएस रवि कुमार मीणा ( IFS Ravi Kumar Meena ) को थप्पड़ मारा था। कोटा शहर जिला पुलिस के नयापुरा थाना पुलिस ने उपवन संरक्षक की रिपोर्ट पर राजावत को आपराधिक मुकदमा दर्ज करके गुरुवार रात को गिरफ्तार किया था।

शुक्रवार को बीजेपी नेता राजावत को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया। जहां उनकी जमानत की अर्जी खारिज हुई और कोर्ट ने उन्हें न्यायिक अभिरक्षा जेल में भेजने के आदेश जारी किए। कोर्ट के आदेश होने के बाद सुरक्षा घेरा बढ़ाते हुए कोटा पुलिस राजावत को सेंट्रल जेल कोटा ले जाने लगी तो राजावत ने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने राजावत को मीडिया से दूर रखा।

धक्के मारकर पुलिस वाहन में बैठाया
इस बीच भवानी सिंह राजावत पुलिस अधिकारियों पर भड़क गए। पुलिस अधिकारियों से उनकी तीखी नोकझोंक हुई। राजावत ने कहा उनके खिलाफ हुई कार्रवाई से सरकार के बौखलाहट सामने आ गई है। पुलिस सरकार के दबाव में काम कर रही है। राजावत के बस इतना बोलते ही पुलिस अधिकारियों ने उन्हें कोर्ट परिसर में धक्के मारकर पुलिस वाहन में बैठाकर कोटा सेंट्रल जेल पहुंचा दिया।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/6wfbQW8

IBPS Clerk XI Mains Result 2022 announced at ibps.in, download here



from Latest Education news - Board Exam Results, Admit Cards, Exam Paper Analysis and Question Papers | Times of India https://ift.tt/RSHseBX

Simultala Awasiya Vidyalaya: इस बार भी बिहार को यहां से मिले टॉपर, जानें इस स्कूल में ऐसा है क्या ?

बिहार बोर्ड की ओर से मैट्रिक का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. बोर्ड की ओर से जारी रिजल्ट में टॉप 10 में 5 सिमुलतला छात्र हैं. इसमें एक लड़की प्रिया राज भी शामिल है.2015 से इस स्कूल का मैट्रिक परीक्षा में दबदबा बना हुआ है. तब से यहां के बच्चे मैट्रिक परीक्षा में टॉप 10 की सूची में हमेशा शामिल होते आ रहे हैं. यह स्कूल सरकार की ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है.टॉपर्स की फैक्ट्री कहे जाने वाले इस स्कूल से वर्ष 2015 के मैट्रिक परीक्षा में 30 छात्रों ने टॉप टेन में जगह बनाई थी, 2016 में सिमुलतला आवासीय विद्यालय के 42 छात्रों ने मैट्रिक परीक्षा में टॉप टेन में स्थान पक्का किया था




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/hFnTdIZ

SGPGI Nursing Officer admit card 2026 released at sgpgims.org.in: Direct link to download hall tickets here

The SGPGI Nursing Officer recruitment process has entered its final stage with the release of the city intimation slip and the admit card ex...