Thursday, March 24, 2022

CGPSC PCS Mains Registration 2022 begins at psc.cg.gov.in



from Latest Education news - Board Exam Results, Admit Cards, Exam Paper Analysis and Question Papers | Times of India https://ift.tt/YC90hR8

MP News: ये कैसा अंधविश्वास! माता को प्रसन्न करने के लिए नंगे पैर जलते अंगारों पर चले सैकड़ों श्रद्धालु

आगर मालवाः मध्य प्रदेश के सबसे पिछड़े जिलों में शामिल आगर मालवा अब भी अंधविश्वास की जकड़नों से निकल नहीं पाया है। इसका एक सबूत गुरुवार को शीतला सप्तमी के अवसर पर लगे मेले में देखने को मिला जब ग्रामीण जलते हुए अंगारों पर नंगे पैर चलते हुए नजर आए। माता रानी के जयकारों के बीच सैकड़ों लोग एक के बाद एक अंगारों से होकर निकलते रहे और उनके चेहरे पर कोई शिकन नहीं था। यह सिलसिला कई घंटों तक लगातार चलता रहा।

जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर सिरपोई गांव में कालिका मंदिर पर शीतला सप्तमी पर हर साल मेला लगता है। इस दौरान चुल की भी दशकों पुरानी परंपरा है। इसमें आसपास के गांवों के अलावा दूर-दराज के लोग भी हजारों की तादाद में शामिल होते हैं। चुल में आग पर चलने के लिए श्रद्धालुओं की लाइन लगती है। इनमें बच्चे, बूढ़े और जवान पुरुष और महिलाएं शामिल होती हैं।

श्रद्धालुओं का मानना है कि आग पर चलने से उनकी हर मुराद पूरी होती है। उनका विश्वास है कि ऐसा करने से गोद भरती है, कई बीमारियां दूर होती हैं और दुष्ट आत्माओं का असर नहीं होता।

ग्रामीणों का दावा है कि धधकती आग और दहकते अंगारों पर चलने के बाद भी किसी को आंच तक नहीं आती है। न तो श्रद्धालुओं के कपड़े जलते हैं और न ही पांव झुलसते हैं। उनके इस विश्वास के चलते प्रशासन भी लाचार है। एनबीटी इस तरह के किसी भी अंधविश्वास के खिलाफ है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/JqWEaK5

इमोशनल हुए गुलाबचंद कटारिया ने सरकारी भर्तियों में धांधली पर सरकार को घेरा, विधानसभा में ऐसे छलक पड़े आंसू

जयपुर: राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया गुरुवार को भावुक हो गए।सदन में नकल विरोधी विधेयक पर चर्चा हो रही थी। कई सदस्यों ने अपने अपने विचार रखे। जब नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के बोलने की बारी आई तो वे बोलते बोलते रो पड़े। कटारिया ने कहा कि सिर्फ कानून बनाने से कुछ नहीं होने वाला। क्योंकि कानून को धारा 302 का भी बना हुआ है जिसमें उम्रकैद और फांसी के प्रावधान है। इसके बावजूद भी हत्या की वारदातें होती है। ऐसे में सिर्फ नकल विरोधी कानून बनाने से कुछ नहीं होगा। सरकार को भर्ती परीक्षाओं के सिस्टम को सुधारना होगा। सिस्टम सुधरेगा तभी गरीब के बच्चे को नौकरी मिल सकेगी। वरना अमीरों की औलादें नकल और पेपर लीक गिरोह वालों से पेपर खरीदकर नौकरी हथियाते रहेंगे।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/WLoj6yC

Ghulam Nabi Azad: गुलाम नबी आजाद ने भारत की न्यायपालिका प्रणाली पर दागे सवाल

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने 23 मार्च को दिल्ली में पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री स्वर्गीय ललित नारायण मिश्रा की जयंती के उपलक्ष्य में एक व्याख्यान को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि भारत की न्यायपालिका प्रणाली धीमी है, और न्यायाधीशों की भर्ती में देरी हो रही है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/4jLZXq8

IPL 2022 : इन सवालों के जवाब में छिपी है आईपीएल की पूरी कहानी

IPL 2022 की शुरुआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। शनिवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इसकी शुरुआत हो रही है। इस बार 10 टीमें होने से मैचों की संख्या में इजाफा हुआ है। शेड्यूल को इस तरह तैयार किया गया है कि हर टीम के मैचों की संख्या 14 ही रहे। तो शुरू होने से पहले इन सवालों में जानिए आईपीएल 2022 की पूरी कहानी...

कब और कहां शुरू हो रहा है IPL 2022?
इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत 26 मार्च से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगी। सीजन का पहला मैच शाम साढ़े सात बजे खेला जाएगा।

पिछले सीजन की फाइनल टीमों के बीच इस बार पहला मैच
IPL 2022 का पहला मैच मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और फाइनलिस्ट रहीं कोलकाता नाइट राइडर के बीच खेला जाएगा।

कुल कितने डबल हेडर होंगे?
आईपीएल 2022 के इस सीजन में कुल 12 डबल हेडर हैं। यानी 12 दिन में ऐसे होंगे जब एक दिन में दो मुकाबले होंगे। शाम को शुरू होने वाले मुकाबले साढ़े सात बजे और दिन में दोपहर साढ़े तीन बजे मैच शुरू होंगे।

सिर्फ महाराष्ट्र में होंगे लीग मुकाबले
आईपीएल 2022 के लीग चरण के सभी मुकाबले महाराष्ट्र में ही खेले जाएंगे। मुकाबले मुंबई और पुणे में होंगे। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम, सीसीआई और डीवाई पाटील मैदान पर मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन पर मैच होंगे।

दो ग्रुप में बांटा गया है टीमों को
आईपीएल 2022 में कुल 10 टीमें हैं जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप में पांच टीमें हैं। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल अलग गुप में हैं। फॉर्मेट ऐसा बनाया गया है कि टीम लीग स्टेज पर कुल 14 ही मुकाबले खेलेगी। लीग चरण में कुल 70 मैच होंगे। हर टीम अपने ग्रुप की टीम से दो बार खेलेगी। दूसरे ग्रुप की एक टीम के साथ उसका दो बार आमना-सामना होगा। वहीं बाकी टीमों के खिलाफ उसका मैच एक बार ही होगा। हर टीम वानखेड़े और डीवाई पाटील पर चार और ब्राबोर्न स्टेडियम व एमसीए स्टेडियम पर तीन मैच खेलेगी। मुंबई इंडियंस को इस लिहाज से फायदा हो सकता है कि वह अपने घरेलू मैदान वानखेड़े पर चार मैच खेलेगी।

कितने दिन चलेंगे लीन मुकाबले?
आईपीएल के लीग चरण के 70 मैच 58 दिन यानी 26 मार्च से 22 मई के बीच खेले जाएंगे। प्लेऑफ के शेड्यूल और मैदानों की घोषणा अभी नहीं की गई है। फाइनल 29 मई को खेला जाएगा।

क्या मैदान पर दर्शकों को आने की इजाजत होगी?
महाराष्ट्र सरकार ने मैदान पर 25 प्रतिशत दर्शकों को मैदान पर आने की इजाजत दी थी। लेकिन सिर्फ फुल वैक्सीनेट दर्शकों को ही आने की इजाजत होगी। बीते दो सीजन से फैंस को मैदान पर आने की इजाजत नहीं थी। फैंस सिर्फ बुक माय शो से ही टिकट बुक सकते हैं।

#IPL2022 #IPLSchedule #IPLTeam




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/LveS7JT

Wednesday, March 23, 2022

Osmania researchers discover three new lizard species

The university made the announcement on Wednesday that its scientist – Dr C Srinivasulu led the team of two researchers - G Chethan Kumar and Aditya Srinivasulu in making the discovery which was published in a research paper in Zootaxa – a world-renowned journal dedicated to animal taxonomy.

from Latest Education news - Board Exam Results, Admit Cards, Exam Paper Analysis and Question Papers | Times of India https://ift.tt/TJCmqlo

UP Board HS, Inter exams 2022 begin today under tight vigil

This year UP Board has a total of 51,92,689 students registered to appear in its class 10 and 12 exams. This includes 27,81,654 students registered for class 10, including 15,53,198 boys and 12,28,456 girls. Besides, 24,11,035 students, including 13,24,200 boys and 10,86,835 girls registered to appear in the Inter exam.

from Latest Education news - Board Exam Results, Admit Cards, Exam Paper Analysis and Question Papers | Times of India https://ift.tt/gSG8oF3

SGPGI Nursing Officer admit card 2026 released at sgpgims.org.in: Direct link to download hall tickets here

The SGPGI Nursing Officer recruitment process has entered its final stage with the release of the city intimation slip and the admit card ex...