from Latest Education news - Board Exam Results, Admit Cards, Exam Paper Analysis and Question Papers | Times of India https://ift.tt/3yboIBX
Thursday, July 1, 2021
FCI AGM admit card 2021 released, here's download link
from Latest Education news - Board Exam Results, Admit Cards, Exam Paper Analysis and Question Papers | Times of India https://ift.tt/3yboIBX
Ranchi News: लॉकडाउन में नहीं हारी हिम्मत, खुद का स्वरोजगार बचाया और 50 से अधिक युवाओं को भी दिया काम
रांची। लॉकडाउन की विषम परिस्थितियों ने जब कई लोगों के समक्ष रोजी-रोजगार की समस्या खड़ी हो गई, ऐसे में बत्तख पालन करके रांची के एक उद्यमी ने खुद का स्वरोजगार तो बचाया ही है। अपने साथ कई लोगों को कमाई का जरिया देकर एक मिसाल कायम की है। स्वरोजगार के क्षेत्र में पोल्ट्री फार्मिंग उद्यमियों के लिए शुरू से लाभदायक रहा है।
मोहम्मद सरफराज अंसारी के पास हैं 20 से 25 हजार मुर्गी और बत्तख
पिछले सात वर्षों से लगातार मुर्गी और बत्तख पालन कर रहे रांची के उद्यमी मोहम्मद सरफराज अंसारी ने मेहनत के बल पर लॉकडाउन के दौरान अच्छी खासी कमाई की है। मोहम्मद सरफराज ने वैसे लोगों को भी रोजगार का मौका दिया है, जिनका लॉकडाउन के दौरान सब कुछ छूट गया था। मोहम्मद सरफराज अंसारी पोल्ट्री का व्यवसाय काफी बड़े पैमाने पर कर रहे हैं। प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से मोहम्मद सरफराज के व्यवसाय से लगभग 50 लोग जुड़े हुए हैं। इनके पोल्ट्री फार्म में एक साथ 20 से 25 हजार की संख्या में मुर्गी और बत्तख का पालन होता है।
अंसारी के पोल्ट्री व्यवसाय से कई लोगों को मिला रोजगार
मोहम्मद सरफराज अंसारी के पोल्ट्री व्यवसाय से कई लोगों को रोजगार मिल रहा है। मोहम्मद हसन और मोहम्मद अशफाक जैसे कई युवा लॉकडाउन के दौरान गांव घर में ही काम मिल जाने से आर्थिक मुसीबत झेलने से बच गए। बत्तख के मांस और अंडों में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन होता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता अधिक होने की वजह से संक्रमण काल के दौरान इसका उपयोग और अधिक बढ़ गया है। जिससे बत्तख पालन का व्यवसाय फल-फूल रहा है।
from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3hjAUd8
Muzaffarpur News : मुजफ्फरपुर में नन्ही बच्ची ने दे दी घातक बीमारी MIS-C को मात, डॉक्टर्स डे पर चिकित्सा विज्ञान का बड़ा तोहफा
संदीप कुमार, मुजफ्फरपुर: जिले में पोस्ट कोरोना और बच्चों मे घातक बीमारियों मे शामिल MIS-C को गुरुवार को एक बच्ची ने बेहतर इलाज के कारण मात दे दी। बच्ची ठीक हो कर अपने घर लौट गई। बताया गया है कि बीते 17 जून को मुजफ्फरपुर जिला के मीनापुर प्रखंड से एक बच्ची एसकेएमसीएच के मेडिकल कॉलेज (SKMCH) अस्पताल में भर्ती हुई थी। इस बच्ची में MIS-C के लक्षण थे जिसकी पुष्टि भी हो गई। इसके बाद जिला स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया था। लेकिन डॉक्टरों की मेहनत और बच्ची की हिम्मत ने इस घातक बीमारी को मात दे दी। मुजफ्फरपुर के SKMCH में इस बीमारी की ये बच्ची पहली मरीज थी। इस तरह से डॉक्टर्स डे पर न सिर्फ बच्ची को बल्कि डॉक्टरों को भी चिकित्सा विज्ञान ने बड़ा तोहफा दे दिया।
from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3haLBQc
Bihar Politics : 'नीतीश कुमार-मंजीत सिंह पिता और पुत्र के जैसे', ये कहकर नाराज मंजीत को पटना ले गईं मंत्री लेसी सिंह
गोपालगंज: JDU के पूर्व और नाराज विधायक मंजीत सिंह को मनाने के लिए खुद नीतीश की मंत्री लेसी सिंह को मोर्चे पर भेजा गया। लेसी सिंह इस दौरान मंजीत को पटना चलकर नीतीश से बात करने के लिए मनाने में कामयाब रहीं। खाद्य आपूर्ति मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि मंजीत सिंह का सीएम नीतीश से पिता पुत्र जैसा सम्बन्ध है। वो पहले भी जेडीयू में थे और आज भी वहीं हैं। मंत्री ने कहा कि उन्हें सीएम नीतीश कुमार ने मिलने के लिए पटना से बुलाने के लिए भेजा है। लेसी के मुताबिक वो मंजीत को गोपालगंज से पटना लेकर जा रही हैं। पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह ने भी कहा कि मंजीत सिंह अपने भाई हैं। पार्टी में कोई उनकी उपेक्षा नहीं हुई है बल्कि वो गोपालगंज के महत्वपूर्ण स्तंभ है।
नीतीश ने फोन पर की लंबी बात
कल बुधवार को मंजीत सिंह ने तेजस्वी यादव से मुलाकात कर 3 जुलाई को राजद की सदस्यता ग्रहण करने का ऐलान कर दिया था। इसकी सूचना जैसे ही सीएम नीतीश कुमार को मिली उन्होंने मंजीत सिंह को मनाने के लिए कल देर रात उन्हें फोन कर कई घंटे तक बात की। बातचीत करने के बाद सीएम ने खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री लेसी सिंह को बरौली के देवापुर में मंजीत सिंह से मिलने के लिए भेज दिया।
इसलिए मंजीत सिंह हैं नाराज
नाराज मंजीत सिंह ने हाल ही में 3 जुलाई को लालू की पार्टी RJD में शामिल होने का ऐलान कर दिया था। आपको बता दें कि 2020 बिहार विधानसभा चुनाव में बैकुंठपुर सीट बीजेपी के पाले में चली गई थी। इसके बाद मंजीत निर्दलीय मैदान में उतर गए थे। वहां RJD उम्मीदवार ने NDA को हरा दिया था क्योंकि अकेले मंजीत सिंह ने NDA खेमे के बड़े वोट को काट दिया था। मंजीत सिंह जेडीयू के उन नेताओं में शुमार किए जाते हैं जो आंकड़ों के आधार पर किसी भी नेता या पूरे विपक्ष के अकेले घेरने का माद्दा रखते हैं।
from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3wab8xh
Bihar Politics : पूर्व विधायक के RJD में जाने के ऐलान पर सहमा JDU, मंजीत को मनाने के लिए नीतीश ने उतारी मंत्रियों की फौज
गोपालगंज: बिहार में सत्ताधारी जेडीयू के पूर्व विधायक मंजीत सिंह को मनाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने मंत्रियों, पूर्व मंत्रियों और नेताओं की फौज उतार दी है। इस दौरान मंत्री लेसी सिंह समेत कई नेता बैकुंठपुर के पूर्व विधायक मंजीत सिंह के घर पहुंचे। उनके अलावा पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह और पूर्व विधायक मंजीत सिंह के करीबी व रिश्तेदार राणा रणधीर सिंह भी यहां उन्हें मनाने के लिए पहुंचे। इसके बाद लेसी सिंह मंजीत को लेकर पटना आ गई हैं। माना जा रहा कि खुद नीतीश कुमार अब उनसे मुलाकात करेंगे। सूत्रों के मुताबिक मंजीत सिंह से खुद सीएम नीतीश ने फोन पर बात की है। हालांकि मौके पर पहुंचे JDU मंत्रियों और नेताओं को स्थानीय जेडीयू कार्यकर्ताओं के भारी विरोध का सामना करना पड़ा।
नीतीश ने फोन पर की लंबी बात
कल बुधवार को मंजीत सिंह ने तेजस्वी यादव से मुलाकात कर 3 जुलाई को राजद की सदस्यता ग्रहण करने का ऐलान कर दिया था। इसकी सूचना जैसे ही सीएम नीतीश कुमार को मिली उन्होंने मंजीत सिंह को मनाने के लिए कल देर रात उन्हें फोन कर कई घंटे तक बात की। बातचीत करने के बाद सीएम ने खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री लेसी सिंह को बरौली के देवापुर में मंजीत सिंह से मिलने के लिए भेज दिया।
इसलिए मंजीत सिंह हैं नाराज
नाराज मंजीत सिंह ने हाल ही में 3 जुलाई को लालू की पार्टी RJD में शामिल होने का ऐलान कर दिया था। आपको बता दें कि 2020 बिहार विधानसभा चुनाव में बैकुंठपुर सीट बीजेपी के पाले में चली गई थी। इसके बाद मंजीत निर्दलीय मैदान में उतर गए थे। वहां RJD उम्मीदवार ने NDA को हरा दिया था क्योंकि अकेले मंजीत सिंह ने NDA खेमे के बड़े वोट को काट दिया था। मंजीत सिंह जेडीयू के उन नेताओं में शुमार किए जाते हैं जो आंकड़ों के आधार पर किसी भी नेता या पूरे विपक्ष के अकेले घेरने का माद्दा रखते हैं।
from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3hqiHL6
IPS जीपी सिंह के ठिकानों पर ACB की बड़ी छापेमारी, चौंकाने वाली बातें आ रहीं सामने
रायपुर
1994 बैच के सीनियर आईपीएस अधिकारी जीपी सिंह की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। छत्तीसगढ़ एसीबी की टीम सुबह छह बजे से उनके 10 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इसके साथ ही उनके करीबी लोगों के ठिकानों पर भी कार्रवाई चल रही है। कहा जा रहा है कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में एसीबी छापेमारी कर रही है। वहीं, एसीबी की तरफ से अभी कुछ कहा नहीं गया है।
रीना, काजल, सीता... फरेबी दुल्हन के इतने नाम, साल में करती है कई शादी
2019 में आईपीएस जीपी सिंह छत्तीसगढ़ एसीबी के चीफ भी रहे हैं। आरोप है कि इसी दौरान उन्होंने कुछ काली कमाई की है। इसके बाद ओडिसा और छत्तीसगढ़ में उसे व्यापारियों के जरिए निवेश किया है। इन्हीं मामलों को लेकर एसीबी छापेमारी कर रही है। इनके ठिकानों से एसीबी को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी हाथ लगे हैं। इनकी गाड़ी की भी तलाशी ली गई है। एसीबी की 10 से अधिक टीमें छापेमारी कर रही है।
छत्तीसगढ़ में IPS जीपी सिंह के 10 ठिकानों पर एसीबी की छापेमारी, लपेटे में कई करीबी
वहीं, छापेमारी को लेकर जीपी सिंह की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। जीपी सिंह राज्य में पुलिस एकेडमी में पोस्टेड हैं। सूत्र बता रहे हैं कि छापेमारी के दौरान कई चौंकाने वाली चीजें सामने आई हैं, जिसे लेकर एसीबी जल्द ही खुलासा कर सकती है।
from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3h9Y46S
Ara News: रोक के बाद भी सोन नदी से अवैध बालू खनन का जारी, अब नाव से करते हैं दूसरे जिले में सप्लाई
आरा। पिछले 1 मई से बालू के खनन में प्रशासनिक सहयोग नहीं मिलने के कारण बालू उठाव करने वाली कंपनी ब्रॉडसोन कमोडिटीज प्राइवेट लिमिटेड ने बालू का खनन बंद कर दिया है और घाट को सरेंडर कर दिया है। जिसके बाद से बालू का खनन पूरी तरह से बंद है। लेकिन ठीक इसके विपरीत बालू माफिया लगातार अवैध खनन को अंजाम देकर करोड़ों रुपए के राजस्व का चूना लगा रहे हैं।
मामला भोजपुर जिले से सामने आया है। यहां सोन नदी से सैकड़ों की संख्या में नाव से अवैध बालू खनन करके छपरा के डोरीगंज ले जाया जाता है। फिर वहां अवैध रूप से इसकी बिक्री की जाती है। हजारों की संख्या में रोजाना नाव यहां से बालू निकालते हैं और ऊंची कीमतों पर ले जाकर बेचने का काम करते हैं। सूत्रों की माने तो हर रोज इससे सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान होता है।
from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3Abkhcl
WBCHSE semester system under review: Will West Bengal bring back annual Class 11 and 12 exams?
The West Bengal Council of Higher Secondary Education (WBCHSE) is reviewing concerns surrounding the four-semester examination system for Cl...
-
The CBSE CTET 2026 registration window closes today for aspiring teachers. Candidates can apply for eligibility to teach Classes 1 to 8. The...
-
Coal India MT answer key 2026: Coal India Limited has opened the objection window for the Management Trainee CBT conducted on August 24, 202...
-
Maharashtra CET Cell has released Round 1 State Quota admissions for MBBS and BDS for 2026-27. A total of 10,509 students received admission...