Tuesday, December 29, 2020

झारखंड: बड़े हादसे पर पड़ गई कृषि मंत्री की नजर, बीच सड़क पर उपलब्ध कराई सहायता

रवि सिन्हा, रांची: झारखंड में रामगढ़ जिले के केजिया घाटी में बुधवार सुबह बस, ट्रक और कार आपस में भिड़ गए। इस हादसे में कई लोग घायल हो गये। हादसे के वक्त राज्य के कृषि मंत्री बादल एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रांची से बोकारो जा रहे थे, उन्हें प्रशासनिक अधिकारियों ने रूट बदल कर जाने की सलाह दी, लेकिन कृषिमंत्री ने मानवीयता का परिचय देते हुए रूट बदल कर कार्यक्रम स्थल जाने की जगह पहले दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था कराई।

कृषि मंत्री ने मौके पर उपलब्ध करवाई सहायता
प्राप्त जानकारी के अनृसार राज्य के कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल को बुधवार सुबह बोकारो कार्यक्रम में जाने के दौरान सिकीदारी घाटी में प्रशासन की ओर से रूट बदल कर दूसरे रास्ते से जाने की सलाह दी गयी। उन्हें यह जानकारी दी कि सिकिदिरी घाटी में धनबाद से आ रही नवल ट्रेवल्स की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। प्रशासन की ओर से बादल को दूसरे रूट से जाने की सलाह को मानने से इनकार करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि वे पहले दुर्घटना स्थल पर जाएंगे। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद कृषिमंत्री ने स्थानीय थाना प्रभारी, ग्रामीणों और मुखिया, प्रखंड के कार्यकर्ताओं सहित सभी लोगों से मुलाकात की और उनसे पूरी घटना की विस्तृत जानकारी ली। बादल ने तुरंत रिम्स सुपरिटेंडेंट से बात कर उन्हें त्वरित चिकित्सा के लिए निर्देश दिया। बादल ने पुलिस अधीक्षक से भी बात कर थाना प्रभारी सहित ग्रामीणों की प्रशंसा की और उनसे कहा कि आने वाले दिनों में प्रशासन के द्वारा इन्हें सम्मानित किया जाएगा।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/34WYKG6

Viral Video: दिल्ली के प्रेम नगर में स्कूटर पर लाश लिए घूमता रहा शख्स, CCTV में कैद तस्वीरें

प्रेम नगर इलाके में सोमवार रात एक शख्स अपने स्कूटर पर लाश लेकर घूमता रहा। जिन रास्तों से गुजरा, वहां लगे सीसीटीवी में वह कैद होता गया। पैक लाश का पता मंगलवार सुबह चला। एक खाली पड़े प्लॉट में युवक ने लाश फेंक दी थी। पुलिस शव की पहचान करने के लिए आसपास के थानों और आरडब्ल्यूए से संपर्क में है। पुलिस का कहना है कि रस्सी से गला घोंटकर हत्या करने की आशंका है। यह पूरा वाकया प्रेम नगर के ब्रिज नगर स्थित अगर नगर की है।लाश को देखने पर पुलिस ने उसकी उम्र करीब 30 के आसपास आंकी है। गले में रस्सी का फंदा था। शव को एक बोरे में डालकर फेंका गया था। पुलिस को पूरा यकीन है कि आरोपी स्कूटर वाला ही है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3rE8nmZ

MP : छतरपुर में दबंगों ने दलित परिवार से की मारपीट, वीडियो वायरल

छतरपुर
एमपी के छतरपुर में दलितों पर दबंगों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला बमनोरा थाना क्षेत्र के बमोरीकला का है, जहां पर दबंगों ने दलित परिवार के साथ मारपीट की है। मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। उसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

'साहब, दूसरे के घर से पानी भर-भरकर बूढ़ी हो गई हूं, मेरे घर नल नहीं', 1 घंटे बाद ही 'चमत्कार'

दरअसल, अहिरवार समाज की युवती हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। तभी गांव के ही 3 आरोपियों ने शराब के नशे में उसके साथ बदतमीजी करने लगे। युवती ने जब इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की है। दबंगों ने युवती के परिजनों पर भी लाठी-डंडे से वार किया है। वहीं, मारपीट की घटना का एक शख्स ने वीडियो बना लिया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर ही कार्रवाई कर रही है।

आर्मी अफसर बन गर्लफ्रेंड से मिलने आया था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

छतरपुर एसपी सचिन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने तीन आरोपियों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं घटना में घायल हुए पीड़ितों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार के लोग दहशत में हैं।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3b0KmAq

बिहार: श्याम रजक के NDA सरकार गिराने के बयान पर सियासी बवाल, JDU-HAM कहा- खुद के भविष्य का पता नहीं और...

पटना:
RJD नेता श्याम रजक के नए दावे ने बिहार में सियासी तूफान मचा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजद (RJD) नेता और बिहार सरकार में पूर्व मंत्री रहे श्याम रजक दावा किया है कि जदयू (JDU) के 17 विधायक पार्टी के संपर्क में और वे कभी भी राजद (RJD) ज्वाइन कर सकते हैं। श्याम रजक का दावा है कि बीजेपी की कार्यशैली से नाराज जेडीयू के विधायक बिहार की एनडीए सरकार को गिराना चाहते हैं।

रजक के बयान पर उखड़ा जेडीयू
श्याम रजक के इस बयान के बाद JDU हत्थे से उखड़ गया है। JDU ने श्याम रजक के इस दावे को ख्याली पुलाव बताया है। JDU प्रवक्ता राजीव रंजन के मुताबिक बिहार की राजनीति में श्याम रजक अपनी जगह खो चुके हैं। इसी वजह से वो मीडिया में ऐसी बयानबाजी कर सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं।

HAM ने भी सुनाई खरी खोटी
वहीं श्याम रजक के बयान पर NDA से HAM ने भी हमला किया है। पार्टी के प्रवक्ता डॉ दानिश रिजवान ने कहा कि आने वाली 14 जनवरी को पता चलेगा कि किसके विधायक कहां जाते हैं। दानिश का दावा है कि 14 जनवरी के बाद श्याम रजक ही RJD में रहेंगे या नहीं, यही बड़ी सवाल है। HAM का दावा है कि NDA में किसी तरह का कोई विवाद नहीं है और सभी सहयोगी दल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मजबूती से खड़े हैं।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3rFS3ly

Ladakh LAC Tension Latest Update: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने माना, लद्दाख में सीमा विवाद पर चीन से बातचीत रही बेनतीजा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने माना है कि लद्दाख में चीन के साथ सीमा विवाद को लेकर बातचीत के जरिए अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है। उन्होंने कहा कि LAC पर फिलहाल यथास्थिति कायम है और बातचीत अब भी जारी है। उन्होंने साफ कहा कि वो यथास्थिति को सकरात्मक संकेत नहीं मानते और जब तक समाधान नहीं निकलता, दोनों तरफ से सेना की तैनाती को कम किए जाने की संभावना नजर नहीं आती। राजनाथ ने उन रक्षा विशेषज्ञों को भी जवाब दिया जो ये कहते हैं कि भारत चीन का मुकाबला करने में सक्षम नहीं है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/2WRCSrs

बेगूसराय: अनजान नंबर से आई कॉल और फिर गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

संदीप कुमार, बेगूसराय: जिले में एक बार फिर बेखौफ बदमाशों ने मंगलवार की रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सिंघौल ओपी क्षेत्र के इटावा डुमरी रोड की है। बताया जाता है कि ईटवा के रहनेवाले 40 साल के प्रमोद कुंवर को किसी अनजान नंबर से मोबाइल पर फोन करके बाहर बुलाया गया और घर से बाहर आते ही गोली मार कर हत्या कर दी गई। परिजनों के अनुसार गोतिया से उनका जमीन को लेकर विवाद चल रहा था और इस विवाद में हत्या करने की धमकी दी गई थी। दूसरी ओर चर्चा ये भी है कि शराब के विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस परिजनों के द्वारा बताए गए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इसके पहले भी 28 दिसंबर की शाम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कैमरा में किराए के मकान में रह कर पढ़ाई कर रहे एक छात्र की प्रेम प्रसंग में हत्या कर दी गई थी।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3aP7OAR

मुंगेर: ट्रेन में अकेले सफर करनेवाली महिलाओं के लिए खुशखबरी, अब सुरक्षा करेगी 'मेरी सहेली'

चंचल कुमार, मुंगेर: अगर आप अकेली महिला हैं और ट्रेन में सफर कर रही हैं। इसी दौरान आप मुंगेर जिले से गुजरती हैं तो घबराने की जरुरत नहीं है। यहां ट्रेनों में आपकी सुरक्षा के लिए मेरी सहेली मिलेगी। ये मेरी सहेली और कोई नहीं बल्कि RPF की महिला विंग होगी। ये विंग महिला यात्री का हाल चाल जानने के साथ कोविड और यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की भी महिलाओं को जानकारी देने का काम कर रही है।

अकेले सफर करनेवाली महिलाओं के लिए अभियान
दरअसल अकेले सफर करने वाली महिलाओं की सुरक्षा के लिए आरपीएफ की महिला विंग ने मेरी सहेली अभियान शुरु किया है। पिछले कुछ दिनों से ट्रेन में सफर करने वाली अकेली महिलाओं को कई परेशनियों का सामना करना पड़ रहा था और इसकी शिकायतें भी रेलवे बोर्ड को जा रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे बोर्ड ने मेरी सहेली अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के तहत जमालपुर आरपीएफ की महिला विंग ट्रेनों में लम्बी दूरी तक सफर करने वाली महिलाओं की समस्या से रूबरू तो हो ही रही हैं, साथ ही साथ महिलाओं को कई प्रकार की जानकारी भी दे रही हैं।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3aUpBqe

WBCHSE semester system under review: Will West Bengal bring back annual Class 11 and 12 exams?

The West Bengal Council of Higher Secondary Education (WBCHSE) is reviewing concerns surrounding the four-semester examination system for Cl...